राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज एक अनोखा दृश्य देखने को मिला जहां एक युवक ने अपनी गाड़ी बीच सड़क पर रोककर फिर अपनी ही गाड़ी की छत पर खड़े होकर सिगरेट पीने लगा और साथ ही जोर जोर से चिल्लाते हुए बीडी सिगरेट को बैन करने की मांग करने लगा।
युवक को ऐसा करते देख आस पास लोगो की भीड़ इकट्ठा होना शुरू हो गई और लोग तमाशा देखने लगे।
वो युवक अपने साथ ढेर सारी मात्रा में बीडी सिगरेट लेकर आया था और साथ ही उसने सिगरेट पीते हुए उसे बैन करने की बात कही जिससे लोगो में एक रोचक और हास्यप्रद माहौल बन गया। देखते ही देखते ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई और अन्य लोगों को दिक्कतों का सामना करने पड़ा।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उसी समय किसी ने मामला बढ़ता देख तुरंत पुलिस को सूचित किया जिसकी सूचना मिलने पर तुरंत प्रभाव से तैनात पुलिसकर्मी पहुंचे और उस युवक को नीचे उतारने का प्रयास करने लगे। पर वो युवक टस से मस नहीं हुआ।
हालात और अधिक बिगड़ते देख वहां उपस्थित दो पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़कर नीचे उतारा और यातायात अवरुद्ध करने के मामले में हिरासत में लिया। और पास ही माणकचौक थाना ले जाया गया।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पुलिस की प्राथमिक जांच में उस युवक का नाम वरुण बताया जा रहा है जो बीडी सिगरेट के नकारात्मक प्रभावों के बारे में लोगो को बता रहा था पर स्वयं सिगरेट के कस ले रहा था।
